क्रांतिवीर उधम सिंह जी की प्रतिमा किन्ही असामाजिक तत्वों ने खंडित कर डाली है।
करनाल के सेक्टर 9 शहीद उधम सिंह चौक पर स्थापित क्रांतिवीर उधम सिंह जी की प्रतिमा किन्ही असामाजिक तत्वों ने खंडित कर डाली है। निंदनीय कृत्य को अंजाम देने वाले अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही के लिए सिविल लाइन थाने के थानाध्यक्ष को मैने औपचारिक शिकायत प्रेषित कर दी गई है। जिस किसी ने भी यह आपराधिक कार्य किया है वह कानून सम्मत तरीके से दंड का भागी बने यह सुनिश्चित किया जाएगा। इस संबंध में उपायुक्त डॉ आदित्य दहिया और पुलिस अधीक्षक को भी तत्काल हस्तक्षेप के लिए कहा गया है।
Comments